महासमुंद ट्रॉफी ऑल इंडिया फीडे रेटेड चेस टूर्नामेंट 2022 का आयोजन 11 जून को
संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद विनोद चंद्राकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद विनोद चंद्राकर शामिल होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद महासमुंद के अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, जनपद पंचायत महासमुंद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका परिषद महासमुंद के उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर एवं जनपद पंचायत महासमुंद उपाध्यक्ष त्रिलोकी ध्रुव शामिल होंगे।
इसी तरह 15 जून को दोपहर 03ः00 बजे कार्यक्रम का समापन समारोह एवं विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव शामिल होंगे। नगर पालिका परिषद महासमुंद के अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष उषा पटेल, जनपद पंचायत महासमुंद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका परिषद महासमुंद के उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर एवं जनपद पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष त्रिलोकी ध्रुव शामिल होंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें