सरायपाली : बिरकोल जन चौपाल शिविर में 32 आवेदन प्राप्त - CG Sandesh

सरायपाली : बिरकोल जन चौपाल शिविर में 32 आवेदन प्राप्त

हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया

महासमुंद : अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सरायपाली नम्रता जैन के निर्देश पर जनपद पंचायत सरायपाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.डी. सोनवानी के मार्गदर्शन में आज  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोल में जन चैपाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत बिरकोल, दर्राभांठा, नवागढ़, कंवरपाली और उनके आश्रित ग्राम शामिल थे। शिविर में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 16 आवेदनों का निराकरण शिविर में ही किया गया। राजस्व विभाग को 07, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग को 12, जल संसाधन विभाग को 03, मुख्यमंत्री सड़क योजना, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग को 01-01, शिक्षा विभाग को 02, विद्युत विभाग को 05 आवेदन प्राप्त हुए। जिसको तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

राजस्व विभाग द्वारा 02 किसान ऋण पुस्तिका जारी कर प्रदाय किया गया। कृषि विभाग द्वारा किसानों को दिए जाने वाले मिनी कीट का वितरण जनपद पंचायत सरायपाली की अध्यक्ष कुमारी भास्कर, जनपद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चैधरी, जनपद सदस्य जयंती जयलाल पटेल एवं पंडित राम पटेल द्वारा किया गया। किसानों को 04 पैकेट उड़द, 04 पैकेट मक्का बीज तथा 04 किसान विकास पत्र का वितरण किया गया। आवेदनों, शिकायतों एवं मांग के निराकरण के लिए विकासखण्ड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें