तुमगांव : बाजारू औरत हो कहकर गाली गलौच कर अपमानित करने पर मामला दर्ज
थाना तुमगांव अंतर्गत ग्राम गढसिवनी बाजारू औरत हो कहकर गाली गलौच कर अपमानित करने पर मामला दर्ज किया गया है.
गिरजा साहू ने पुलिस को बतायी कि वह अपने एक लड़के बहू एवं पति के साथ ग्राम गढसिवनी में निवास करती है यह कि घटना 03 जून 2022 को दोपहर पानी लेने के लिये गई थी तो शारदा साहू के द्वारा उसे मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच कर मोबाईल लेकर चलती हो एवं बाजारू औरत हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच किया जिसको गांव के नल पाईप लाईन में काम करने वाले मजदूर राजू ध्रुव, रामशरण साहू, के द्वारा उक्त गाली को सुना गया है जिससे वह अत्यंत अपमानित महसूस कर रही है।
डाक्टर साहू के द्वारा उसके गांव समाज में मान सम्मान समाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा रहा है जिससे वह अत्यंत अपमानित महसूस कर रही है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 500-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।