महासमुंद : लाखों के नकली नोट के साथ 3 युवक गिरफ्तार, ग्रामीण... - CG Sandesh

महासमुंद : लाखों के नकली नोट के साथ 3 युवक गिरफ्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में खपाते थे पैसा

महासमुंद। उड़ीसा से नकली नोट ला कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में नकली नोट के कारोबार करने वाले 3 आरोपियों को सांकरा पुलिस और सायबर सेल की टीम ने परसवानी चौक पर दो लाख 70 हजार रुपए के नकली नोट के साथ किया गिरफ्तार।

महासमुंद पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि कुछ दिनों से पुलिस को महासमुंद जिले में नकली नोट खपाने की सूचना मिल रही थी। पुलिस नकली नोट खपाने वालों के लिए मुखबीर लगा रखी थी। बीती रात्रि पुलिस को जानकारी मिली की अंतरराज्ययी नकली नोट तस्कतों द्वारा उड़ीसा से खेप लाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर तत्काल टीम बनाकर, सायबर सेल और सांकरा पुलिस को लगा दिया गया।

पुलिस सूचना के मुताबिक परसवानी रोड पर वाहनों की चेकिंग लगा कर आरोपियों का इंतजार करने लगी। इसी दौरान दो मोटर साइकिल सी जी 10 ए डब्लू2458 और सी जी 06 जी एस 9872 में सवार होकर तीनों आरोपी पहुंचे जिसे पुलिस ने रोक कर पूछताछ और आरोपियों द्वारा पुलिस को गुमराह करने की नियत से गोलमोल जवाब देने लगे। पुलिस को आरोपियों पर संदेह हुआ और उनके वहां की तलाशी ली गई। मोटर साइकिल की दिक्क्की में 500_500और 200_200के अलग अलग सीरीज में दो लाख बीस हजार 700 रुपए के नकली नोट खपाने उड़ीसा से लेकर आए थे।

आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वो नकली नोट उड़ीसा से लेकर आते है। उड़ीसा से नकली नोट की सफलाई करने वाले के बारे में पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। बहरहाल पुलिस उड़ीसा के आरोपी की पड़ताल करने में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी पुनीराम के ऊपर उड़ीसा और महासमुंद में एन डी पी एस और नकली नोट खपाने का मामला दर्ज की गई है। बहरहाल पुलिस मामले और कितने लोग है इसकी जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपी पुनीराम पटेल मलदी बलोदा बाजार, आलेख बरिहा झारबंद जिला बरगढ़ और प्रफुल्ल बारीक जेराभरन सांकरा महासमुंद हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें