CG : खेत में मिली युवक की लाश, सिर पर मिले चोट के निशान  - CG Sandesh

CG : खेत में मिली युवक की लाश, सिर पर मिले चोट के निशान

दंतेवाड़ा। जिले में शनिवार की सुबह खेत में एक युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त बचेली निवासी सुनील बघेल (27) के रूप में हुई है। जो शहर के वार्ड नंबर 6 में रहता था। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मामला जिले के बचेली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बचेली शहर के पिंटूपारा के खेत में युवक का शव पड़ा हुआ था। सुबह जब लोग यहां से गुजरे तो लोगों की नजर शव पर पड़ी। जिसकी जानकारी बचेली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जांच में युवक की शिनाख्त बचेली निवासी के रूप में कर ली गई।

पुलिस के मुताबिक, मृत युवक के चेहरे में खून का निशान था। सिर में चोट और गले में गमछा था। साथ ही एक पैर में जूता नहीं था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, युवक की हत्या हुई है। वहीं वारदात कहीं और की गई है। शव को पिंटूपारा के खेत में लाकर फेंका गया है। फिलहाल आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें