लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री ने नायब तहसीलदार और को... - CG Sandesh

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री ने नायब तहसीलदार और कोतबा सोसायटी के सभी कर्मचारियों को किया निलंबित

शिकायत मिलने पर मौके पर ही किया निलंबित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम बाघबाहर पहुंचे जहां पर उन्होंने आमजनता शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने धान खरीदी में अनियमितता बरतने की शिकायत पर कोतबा सोसायटी के सभी कर्मचारियों को और जाति प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही बरतने पर बाघबाहर के नायब तहसीलदार उदयराज सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया है। 

उल्लेखनीय है कि किसान डोल नारायण चौधरी ने धान खरीदी केंद्र बागबाहर में टोकन काटने के लिए पैसे की मांग किए जाने पर शिकायत की थी। इस पर धान खरीदी कोतबा सोसायटी के कर्मचारी सहायक लिपिक विकेश कुमार, गुरूकान्त चौहान तथा ऑपरेटर रजनीश कुमार रोहितास को निलंबित किया गया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें