तुमगांव : छत गिरने से दबा व्यक्ति, ईलाज के दौरान मौत
10 जून की रात करीब 10 बजे तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़सिवनी में अचानक घर का छत गिरने से एक व्यक्ति दब गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई. उसे ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल तुमगांव लाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मेहत्तर साहु पिता स्व. धनऊ उम्र 70 साल ग्राम गढ़सिवनी का निवासी था. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें