तुमगांव : 16 वर्षीय नाबालिग की जहर सेवन करने से मौत
11 जून की रात करीब 8 बजे तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमवस में एक नाबालिग युवक ने जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे ईलाज के लिए सांई नमन हास्पीटल तुमगांव में भर्ती कराया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक परमानंद मिर्ची पिता तोरण उम्र 16 साल ग्राम अमावस का निवासी था. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें