CG : हाइवा और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, दो महिलाओं की मौत, 12 घाय... - CG Sandesh

CG : हाइवा और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, दो महिलाओं की मौत, 12 घायल

कांकेर। जिले में हाईवा और ऑटो की टक्कर से बड़ा हादसा हुआ है। सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। वही हादसे में 12 लोग घायल हो गए। इनमे 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कोरर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, हाटकर्रा निवासी करीब 14 लोग सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहाड़गोंदी गए थे। वहां से सभी शनिवार शाम करीब 7 बजे गांव लौट रहे थे। इसी बीच कोकानपुर के पास कोरर से चरामा की ओर जा रही UP नंबर की हाईवा के पिछले टायर से ऑटो टकराकर अनियंत्रित हो गया। इससे ऑटो पलट गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को धनेलीकन्हार सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने द्रोपदी और रेखा को मृत घोषित कर दिया। वहीं 6 लोगों की हालत अभी भी गंभीर है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें