ब्रेकिंग : लिफ्ट में दबने से कटे महिला के दोनों पैर, हालत गंभीर
दुर्ग। जिले के भिलाई शहर से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ चौहान टाउन में एक महिला के दोनो पैर कट गए हैं। महिला का इलाज हाईटेक अस्पताल ( HiTek Hospital ) के ICU वार्ड में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार चौहान टाउन में एक वृद्ध महिला सावित्री देवी 62 वर्ष लिफ्ट की चपेट में आ गई, जिससे उसके दोनों पैर लिफ्ट के नीचे दब गए और कटकर अलग हो गए। गंभीर हालत में महिला का इलाज भिलाई के हाईटेक अस्पताल के ICU वार्ड में चल रहा है। वहीँ घटना के बाद से ही लोगों ने चौहान टाउन के ऑफिस के बहार जोरदार हंगामा शुरू कर दिया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें