महासमुंद : कलेक्टर ने प्रीकॉशन डोज से छूटे हुए 60 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों से टीका लगवाने की अपील की
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इनमें नगर पालिका, नगर पंचायत स्तर पर फिक्स टीकाकरण सत्र प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय महासमुन्द, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महासमुन्द एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हाॅल महासमुन्द में सत्र आयोजित किया जाएगा।
60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को प्रीकॉशन डोज के लिए मोबिलाइजेशन के लिए शहरी मितानिन, जन आरोग्य समिति के सदस्य, पार्षदगण, नगर पालिका, नगर पंचायत के अन्य अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक हितग्राहियों को कोविड 19 का टीकाकरण किया जा सके। कलेक्टर क्षीरसागर ने प्रीकॉशन डोज से छूटे हुए 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त हितग्राहियों से आवश्यक रूप से टीका लगवाने की अपील की है।
प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी फिक्स टीकाकरण सत्र प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। जहां मोबेलाईजेशन मितानीन द्वारा किया जाएगा। इस प्रकार रविवार एवं अवकाश दिवसों को छोड़कर कुल 38 फीक्स टीकाकरण सत्र स्थल पर प्रतिदिन टीकाकरण किया जाएगा।
फ्रंट लाईन वर्कर जैसे नगरीय निकाय, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग के प्रीकाॅशन डोज से छूटे हुए हितग्राहियों से सम्पर्क कर टीका लगाया जाएगा। प्रीकाॅशन डोज से छूटे हुए हेल्थ केयर वर्करों को चिन्हांकित कर टीकाकृत किया जाएगा। जिसमें मितानीन, आॅगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका प्रमुख है। अन्य स्थानों पर कार्ययोजना के अनुसार सोमवार, बुधवार एवं गुरूवार को कोविड 19 टीकाकरण सत्र संचालित किया जाएगा। 12 से 14 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण कार्य योजना अनुसार किया जाएगा। कोविड 19 टीकाकरण दिवस प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं गुरुवार को संचालित किया जाएगा।