महासमुंद : जिले के 10 जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान स्वीकृत
महासमुंद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 10 जरूरतमंद लोगों के लिए राशि स्वीकृत किए है। इनमें महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सोरम निवासी चमरू यादव, पिथौरा विकासखण्ड के पिथौरा निवासी भूषण सिन्हा, नितीन गुप्ता, ननकी दाउ पटेल एवं ग्राम नयापारा के पीलू सेन के लिए राशि स्वीकृत किए है।
इसी प्रकार बागबाहरा विकासखण्ड के बागबाहरा निवासी निशादेवी यादव, ग्राम कोकडी़ निवासी राधेश्याम पटेल, ग्राम कुलिया निवासी लक्ष्मीचंद यादव, महेश यादव, ग्राम खैरटकला निवासी पार्वती पटेल, हीरालाल पटेल एवं ग्राम खल्लारी निवासी हेमीन बाई यादव और सुकालू यादव के लिए राशि स्वीकृत किए है।
संबंधित हितग्राहियों को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।