CG : प्रेमिका के साथ रूम में पकड़ाया पति, ग्रामीणों ने कपड़े उ... - CG Sandesh

CG : प्रेमिका के साथ रूम में पकड़ाया पति, ग्रामीणों ने कपड़े उतरवाकर गांव में घुमाया

कोंडागांव। जिले में एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ एक कमरे में पकड़ लिया। इस पर पत्नी ने जमकर हंगामा किया। पति की इस बेवफाई (infidelity) से नाराज पत्नी ने गांववालों को भी इकट्ठा कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सजा के तौर पर पहले तो युवक और उसकी प्रेमिका का पीटा, फिर उनके कपड़े उतरवाए, बाद में दोनों को नग्न अवस्था (nude) में पूरे गांव में घुमाया गया। अब इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

फरसगांव SDOP मणिशंकर चंद्रा (SDOP Mani Shankar Chandra) ने बताया कि, उड़न्दाबेड़ा इलाके के रहने वाले एक शादीशुदा युवक का इलाके की ही एक युवती के साथ पिछले कई दिनों से प्रेस प्रसंग का मामला चल रहा था। युवक का अपनी प्रेमिका के घर आना-जाना लगा रहता था। जब शनिवार को पत्नी को इस बात की भनक लगी तो वह अपने पति के प्रेमिका के घर पहुंच गई। जहां पहले से ही पति और युवती दोनों साथ में एक कमरे में बैठे मिले। इस बात से नाराज पत्नी ने शोरगुल कर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया।


फिर एकाएक ग्रामीणों की भीड़ पहुंचती गई। जिन्होंने युवक और उसकी प्रेमिका को इस गलती की सजा के तौर पर पहले पीटा, फिर दोनों के कपड़े उतरवा लिए। इसके बाद नग्न अवस्था में दोनों को गांव में घुमाया गया। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। SDOP ने बताया कि, अभी कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सारी जानकारी दी जाएगी। घटनाक्रम का फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले का पता चल पाया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें