बसना अंचल में क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना करते ह... - CG Sandesh

बसना अंचल में क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना करते हुए मनाया गया सद्गुरु कबीर साहेब का प्राकट्य दिवस

बसना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में आदि कबीरपंथी मानिकपुरी पनिका समाज लोगों ने ज्येष्ठ पूर्णिमा दिन संत शिरोमणि कबीर दास के प्राकट्य दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। सद्गुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस ज्येष्ठ पूर्णिमा दिन जैसे ही सूरज ने अपना किरण बिखेरना शुरू किया बसना विकासखंड के विभिन्न कबीर आश्रम, कबीर धर्मशाला, कबीर चौरा एवं मानिकपुरी समाज के प्रत्येक घरों में दीप प्रज्वलित कर कबीर साहेब की विशेष पूजा अर्चना, आरती की गई। दिनभर कबीर वाणी गूंजता रहा और अपने परिवार के लिए तथा क्षेत्र के लोगों के सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

वहीं बसना नगर के वार्ड क्रमांक 06 कबीर नगर में स्थित कबीर आश्रम में महंत सपन दास, दिवान राजेश दास मानिकपुरी पनिका समाज के सामाजिक पदाधिकारीयों ने पूजापाठ कर एवं समाज के महिला पुरूष एवं बच्चों की उपस्थिति में सद्गुरु कबीर साहेब की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महंत सपन दास ने सद्गुरु कबीर साहेब की महिमा का बखान करते हुए कहा कि सद्गुरु हमें छोटा सा प्रेम का पाठ पढ़ाया है प्रेम ही साहेब से मिलता है, प्रेम ही मानव को मानव से जोड़ता है, प्रेम ही मानवता है प्रेम ही धर्म है। अगर अपने पास साहेब की कृपा से साधन संपत्ति विशेष है तो उस पर कदापि गर्व ना करें अपितु विनम्रता एवं अहोभाव होना चाहिए। साथ ही उस साधन संपत्ति का सदुपयोग करने का संकल्प लेना चाहिए। 

सद्गुरु ने जीवन से भेदों को मिटाया है। आध्यात्मिक दृष्टि से जैसा मैं वैसे ही सब ऐसा समझना समता का भाव है। व्यवहार में भी अपने स्वाद अथवा स्वार्थ के लिए पशु पक्षियों एवं प्रकृति को क्षति नहीं पहुंचनी चाहिए। जीवन में धर्म का पालन करना चाहिए। धर्म है दया, धर्म है अहिंसा, धर्म ही सत्य, धर्म ही प्रेम और धर्म ही मानवता है। सद्गुरु कबीर साहेब प्रवचन नो प्रवचनों को ध्यान से सुनते हुए उनके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलकर जीवन सफल बनाने की बात कही। संध्या आरती चौका, कबीर ग्रन्ध, कबीर भजन सत्संग सहित भागवत गीत कार्यक्रम का आयोजन कर भंडारा और प्रसाद वितरण कर बड़ी उत्साह के सद्गुरु कबीर साहेब की बंदगी के साथ कबीर प्राकट्य उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विशेष रूप से रायपुर संभाग प्रभारी जगदीश दास, प्रदेश प्रवक्ता शरण दास राजन, जिला अध्यक्ष सेवक दास दीवान, सभापति शौकी दास, ब्लॉक अध्यक्ष मलिन दास, भुकेल सरपंच एवं जोन अध्यक्ष सीडी बघेल, रोहित दास, प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ तीरथ कुमारी मानिकपुरी, मीडिया प्रभारी गौरीशंकर मानिकपुरी, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रदीप दास राजन, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश दास, विजय दास, मोहर दास, भगवान दास, कन्हैया दास, राजेश दास, पिंटू दास, गगन दास, सपनदास, किशन दास, मथुरा दास, विषम, छोटु दास, अशोक दास, निगम दास, अजहर दास, कमला राजन, शकुंतला दास, खुशबू राजन, अनुईसूया दास, बसंती बाई, खेमा दास रुकमणी दास सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही।


अन्य सम्बंधित खबरें