CG : कुएँ का पानी हुआ विषैला, पीने से एक महिला की मौत, 7 की ... - CG Sandesh

CG : कुएँ का पानी हुआ विषैला, पीने से एक महिला की मौत, 7 की हालत गंभीर

बालोद। जिले में कुएं का पानी पीने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। वही 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीरों को इलाज के लिए राजनाँदगाँव रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम सूरेगांव में कुएं का पानी पीने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए है। घटना की जानकारी के बाद कलेक्टर जनमेजय महोबे मौके पर पहुंचे। फिलहाल कुएं को बंद करवा कर पानी का सैम्पल लेने के निर्देश दिये गए है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि पानी पीने से डायरिया का मामला हो सकता है। टेस्ट के बाद ही पूरे मामले का पता चलेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें