पिथौरा : ट्रेक्टर पलटने से 19 वर्षीय युवक की दबकर मौत - CG Sandesh

पिथौरा : ट्रेक्टर पलटने से 19 वर्षीय युवक की दबकर मौत

अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेकेल खुर्द में 15 जून की दोपहर करीब 2 बजे ट्रेक्टर पलटने से 19 वर्षीय युवक की दबकर मौत हो गयी. मृतक के भाई ईश्वर यादव ने ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

ईश्वर ने अपनी शिकायत में बताया है की उसका छोटा भाई देवसिंग यादव खाद फेकने के लिए गांव के दिलीप ठाकुर के खेत में ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GC 8711 में वाहन चालक के साथ जा रहा था. अज्ञात चालक ने ट्रेक्टर को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर पलटी कर दिया, जिससे ट्रेक्टर के नीचे देव सिंग दब गया जिससे उसे गंभीर चोट लगी. उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ 304 ए. भादवि के तहत अपराध कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें