CG : पत्नी के मायके जाने से निराश पति ने की आत्महत्या, इस बा... - CG Sandesh

CG : पत्नी के मायके जाने से निराश पति ने की आत्महत्या, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

दुर्ग। जिले के भिलाई शहर से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ अधिक शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी के मायके चले जाने से निराश पति ने अपनी जान दे दी है । मृतक खुर्सीपार का रहने वाला बताया जा रहा है जो कि टिस्कोन कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था।

बताया जा रहा है कि आज सुबह पिता ने खिड़की से देखा तो अपने पुत्र को फांसी पर लटका हुआ पाया और खुर्सीपार पुलिस को सूचित किया। खुर्सीपार पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंचकर जांच के पश्चात मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि मृतक नितेश कुमार जैना पिता विद्या चरण जैना 33 वर्ष लक्ष्मी नारायण नगर खुर्सीपार में रहता था। मृतक विगत 2 दिनों से जमकर शराब पी रहा था कल रात को भी शराब के नशे में धुत होकर लौटने पर पत्नी के द्वारा इस कृत्य पर विरोध किया गया, जिसके कारण दोनों के मध्य विवाद होने लगा, विवाद बढ़ने पर पत्नी अपने दोनों बच्चियों के साथ अपने मायके चली गई। इधर विवाद के पश्चात पत्नी के चले जाने से निराश हुए पति के द्वारा अपने कमरे में साड़ी की सहायता से फंदा बनाकर सीलिंग फैन से लटककर फांसी लगा ली। सुबह 7 बजे पिता विद्याचरण जेना ने खिड़की से झांक कर देखा तो नितेश फांसी पर झूलता हुआ नजर आया। तत्काल पिता के द्वारा खुर्सीपार पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक भिलाई स्थित टिस्कॉन कंपनी में सुपरवाइजर का कार्य करता था। वर्ष 2019 में उसका विवाह हुआ था। अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण पत्नी के द्वारा छोड़कर मायके चले जाने की धमकी दी गई थी। इस पर से उसके द्वारा शराब का सेवन करना बंद कर दिया गया था। परंतु विगत 2 दिनों से फिर से शराब पी रहा था। कल रात को भी इसी कारण से दोनों के मध्य विवाद हुआ था और पत्नी दो बच्चों में एक 2 साल एवं एक 7 माह को अपने साथ लेकर मायके चली गई थी। पत्नी के चले जाने पर नितेश द्वारा घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें