महासमुंद : जिले के 05 जरूरतमंद लोगों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 04 जरूरतमंद लोगों के लिए राशि स्वीकृत किए है। इनमें जिला मुख्यालय महासमुंद के वार्ड क्रमांक 16 के निवासी खिलेश्वरी, वार्ड क्रमांक 1/9 निवासी अब्दुल जावेद, ग्राम कोसरंगी निवासी छन्नूलाल साहू एवं बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बिछिया निवासी विवेकानंद मटारी के लिए राशि स्वीकृत किए है।
इसी प्रकार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने अपने स्वेच्छानुदान मद से विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम मोंहदा निवासी बैलोचन राणा के लिए राशि स्वीकृत किए है।
संबंधित हितग्राहियों को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।