CG : अस्पताल पहुंचने से पहले विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ... - CG Sandesh

CG : अस्पताल पहुंचने से पहले विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने जताया संदेहास्पद

बलरामपुर। रामानुजगंज जिला जेल में विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। परिजनों ने कैदी के अचानक मौत को संदेहास्पद बताया है।

बता दें कि रामानुजगंज जिला जेल में 22 वर्षीय विचाराधीन कैदी अताउल्लाह खान की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद इलाज के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

विदित हो कि पिछले साल 2021 में अगस्त माह में भी रामानुजगंज जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत हुई थी। उस दौरान अचानक एक कैदी की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान कैदी की मौत हो गई थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें