news-details

बसना : सिरको में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ रामायण पाठ

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण लगातार दो वर्षों तक देश में रामायण कीर्तन नहीं हो पाई थी। जो कि सिरको ग्राम में भी प्रतिवर्ष रामायण यज्ञ होते आ रहा था 2 वर्षों के इंतजार के बाद और युवा आयोजक समिति के अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम संभव हो सका। इस कार्यक्रम में दूर-दूर के मानस मंडली पहुंचे हुए थे जिसमें जय महामाया बालिका जस एवम मानस परिवार आनंद धाम सगनी धमधा दुर्ग, विद्या देवी शारदा संपूर्ण महिला मानस परिवार सिंघोरी खुर्द धमतरी, मानस मंडली बाम्हानडीही महासमुंद, मया तरंग मानस मंडली राजपुर पिरदा एवम सागरसुधा मानस मंडली जमड़ी बसना के कलाकारों द्वारा इस कार्यक्रम में प्रस्तुति दी गई।

रामायण यज्ञ का रसपान करने हेतु दूर-दूर से श्रोता गण शामिल हुए थे जिसमें कलाकारों के प्रस्तुतीकरण से श्रोता घर मंत्रमुग्ध हो गए थे। इस कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों के द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवनी के बारे में श्रोता गढ़ को बताया गया।

इस कार्यक्रम में बसना नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू एवं नीलांचल सेवा समिति के सदस्यगण शामिल हुए थे। साथ ही ग्रामीणों के बाहर के रिश्तेदार भी बहुत अधिक संख्या में इस रामायण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्षता ग्राम पंचायत सिरको के सरपंच बंशीधर सिदार, समिति सचिव पेतराम साहू, युवा समिति अध्यक्ष नील कुमार साहू, सदस्य कुंजराम साहू, मोतीलाल, लिलेश्वर, हीरा साहू, गोपी साहू, चुरामणि, अरुण नाग, बिमल, गुरूमसिंह, सोना राम, नेपाल साहू, विरांची दास महाराज एवम सभी सदस्यगढ़ एवं ग्रामवासी सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम चौहान एवं बसंत साहू द्वारा की गई। कार्यक्रम की समाप्ति आज प्रसाद वितरण के साथ की गई।




अन्य सम्बंधित खबरें