महासमुंद : बीएड छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर किया प्रताड़ित
महासमुंद थाना से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीएड की छात्रा को अश्लील व अभद्र मैसेज भेजकर प्रताड़ित किया जा रहा था, छात्रा ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है.
छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है की उसे 27 मई की रात्रि करीब 11:38 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के वाट्सअप नम्बर प्लस 1(365)65XXXXX से अभद्र एवं अश्लील मैसेज आने लगे,जिसे उसने ब्लाक कर दिया था, बाद मे उसे एक अन्य अज्ञात वाट्सअप नम्बर प्लस 1(365)80XXXXX से उसे पुन: अश्लील अभद्र मैसेज आने लगे पुन: इस नम्बर को ब्लाक करने के बाद अन्य वाट्सअप नम्बर प्लस 1(365)30XXXXX से भी अश्लील मैसेज आने शुरू हो गये.
उक्त तीनो वाट्सअप नम्बर से छात्रा के मना किये जाने के बाद भी लगातार छात्रा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील मैसेज भेजा जाता रहा है। 16 जून को भी वाट्सअप नम्बर प्लस 1(365)80XXXXX से उसे मैसेज आने लगे. उसे 27 मई से वाट्सअप नम्बर प्लस 1(365)65XXXXX, प्लस 1(365)30XXXXX, प्लस 1(365)80XXXXX से अश्लील अभद्र मैसेज कर लगातार मानसीक रूप से प्रताडित किया जा रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यकित के विरूद्ध अपराध धारा 509 (ख)-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।