महासमुंद : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं जिला स्तरीय रिव्यु समिति की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर ने बैंकर्स को कृषकों, तेंदूपत्ता संग्राहकों एवं पेंशनर्स के मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की बात कही
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यु समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर क्षीरसागर ने बैंकर्स को कृषकों, तेंदूपत्ता संग्राहकों एवं पेंशनर्स के मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का त्वरित निपटान करने को कहा गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद सच्चिदानंद उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जिले में बैंकिंग के विकास एवं प्रगति के संबंध में बृहत मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जिला प्रशासन एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकर्स को कहा कि अपने हितग्राहियों को और अच्छा वातावरण दें। बैंकर्स को जिले के विकास में सहयोग हेतु कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने ज़िला प्रशासन से जो मदद चाहिए वह देने की बात कही। उन्होंने बैंकर्स को कार्य संपादन में हर तरह का सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी गजेंद्र साहू, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक प्रियव्रत साहू, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव के के अलावा विभिन्न बैंकों के जिला संयोजक एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें