घर के आंगन में दिखा दो मुंह वाला सांप - CG Sandesh

घर के आंगन में दिखा दो मुंह वाला सांप

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा के पास स्थित शनिचराडीह गांव में एक दुर्लभ सांप देखने को मिला है, जिसके दो मुंह हैं. गांव में इस सांप को देखने वालों की भीड़ लग गई. यहां तक कि कुछ लोगों ने तो इसे भगवान का चमत्कार या भगवान का रूप मानकर पूजा करना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने पैसे भी चढ़ाए. शनिचराडीह में गुरुवार दोपहर को परदेशी कंवर के आंगन में लोगों ने ये सांप देखा. परदेशी के घरवालों ने पहले जब उसे देखा तो वह समझ नहीं पाए कि यह क्या है. पास से देखने पर पता चला कि यह सांप है. वह भी दो मुंह वाला.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें