CG : डेढ़ साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी की मौत, 24 दिनो... - CG Sandesh

CG : डेढ़ साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी की मौत, 24 दिनों से था जेल में बंद

जांजगीर-चांपा। जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत (death of undertrial prisoner) हो गई है। उस पर डेढ़ साल की बच्चे से रेप का आरोप था। जिसके चलते वह पिछले 24 दिनों से जेल में बंद था। देर रात तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वह बच्ची को घुमाने के बहाने घर से ले गया था। इसके बाद उसने मासूम से दुष्कर्म किया था।

25 मई को राम शरण यादव (65) को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद से उसे जेल में ही रखा गया था। उसका मामला अभी कोर्ट में चल रहा था। इस बीच शुक्रवार देर रात उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे सीने में दर्द हो रहा था। जिसके चलते उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि राम शरण यादव (Ram Sharan Yadav) की मौत हो गई है।

हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका


जानकारी के मुताबिक, राम शरण पहले ही हार्ट का मरीज था। इस वजह से आशंका है कि उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा।

 

पड़ोस में रहने वाली बच्ची के साथ किया रेप


रामशरण यादव ने अपने पड़ोस में ही रहने वाली मासूम के साथ रेप किया था। राम शरण बच्ची को घुमाने के बहने घर से गया था। इससे बाद बिस्किट का लालच देकर उसे किसी मकान के छत पर ले गया और उससे रेप किया था। बाद में उसने बच्ची को घर के पास छोड़ दिया था। परिजनों को इस बात की जानकारी तब लगी थी। जब घर पहुंचने पर बच्ची रो रही थी। खून भी निकल रहा था। परिजनों ने यह भी देखा था कि बच्ची को राम शरण ही ले गया था। जिसके बाद रेप की बात सामने आई थी। फिर पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें