CG : आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दो गंभीर, यहाँ भर... - CG Sandesh

CG : आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दो गंभीर, यहाँ भरभराकर गिरा मकान

बेमेतरा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीँ 2 लोंग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ (Community Health Center Nawagarh) में इलाज चल रहा है। वहीँ दूसरे इलाके में बीते रात्रि हुए झमाझम बारिश व आकाशीय बिजली गिरने से एक पक्का मकान भरभराकर गिर गया।  

बताया जा रहा है कि नवागढ़ थाना के ग्राम घठोली गांव में सभी गांव के बाहर गौठान के पास बैठे थे तभी गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसमे एक युवक की मौत हो गई है। वहीँ दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।


वहीँ बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुक जहां पर बीते रात्रि हुए झमाझम बारिश व आकाशीय बिजली गिरने से खम्मन धृतलहरे का पक्का मकान भरभराकर गिर गया, जिससे उसको काफी क्षति हुई है। जिस समय बिजली गिरी उस समय घर के सभी लोग खाना खाने बैठे हुए थे, लेकिन इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वहीँ उस गरीब परिवार ने सरकार से हुए क्षति की मदद की गुहार लगाई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें