महासमुंद : आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 : अंतर्राष्ट्र... - CG Sandesh

महासमुंद : आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 : अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल सिरपुर में होगा कार्यक्रम का आयोजन

ज़िला प्रशासन ने शुरू की तैयारियाँ, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व
     
महासमुंद : 21 जून को आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 ज़िला स्तर पर बड़े उत्साह तथा ऊर्जा के साथ मनाया जाएगा। ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल सिरपुर में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया होंगे। इसे लेकर ज़िला प्रशासन द्वारा तैयारियाँ शुरू कर दी गयी है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के ज़िलों में आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों को नामांकित किया गया है।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम के ज़िला नोडल अधिकारी एसडीएम महासमुंद होंगे। सहायक नोडल अधिकारी सीईओ जनपथ महासमुंद होंगे। उप संचालक समाजकल्याण समन्वयक का कार्य देखेंगे। इसके अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग ज़िम्मेदारी दी गयी है। कलेक्टर ने सभी तैयारियाँ समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मानसून को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए है। साफ़-सफ़ाई के साथ शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का ख़ास ध्यान रखने कहा है।

योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी अच्छा होता है. योग के महत्व को बताने के लिए और लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस यानी इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है. आपको बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। हर साल योग दिवस को मनाने के लिए एक थीम रखी जाती है। बतादें कि आयुष मंत्रालय ने 21 जून 2022 को भारत तथा संपूर्ण विश्व युद्ध में आयोजित होने वाले 8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के लिए “मानवता के लिए योग” विषय वस्तु (थीम) का चयन किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें