CG : बेस बॉल बैट और चाकू से हमला कर युवक की हत्या, तीन आरोपी... - CG Sandesh

CG : बेस बॉल बैट और चाकू से हमला कर युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

भिलाई। छावनी थाना (cantonment station) अंतर्गत साईं नगर (sai nagar) में बीती देर रात दो आपराधिक तत्वों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक युवक की इतनी पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को बोरे में भरकर सुपेला अस्पताल (Supela Hospital) के पास फेंक कर भाग निकले। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों में भाजपा नेता के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।

छावनी सीएसपी केडी पटेल ने बताया कि साईं नगर निवासी रंजीत सिंह (Sai Nagar resident Ranjit Singh) (20) देर रात 12 बजे अपने दो दोस्तों के साथ साईं नगर में मंदिर के पास बैठा था। इसी दौरान 5 लोग गाड़ी से वहां पहुंचे और उनके ऊपर हमला कर दिया। आरोप है कि हमला करने वालों में एक बीजेपी नेता भी शामिल था। बीजेपी नेता और उसके साथियों को हमला करता देख रंजीत के दो दोस्त वहां से भाग गए।

इसके बाद आरोपियों ने रंजीत को पकड़ लिया। उसे बेस बॉल बैट और चाकू से इतना मारा की रंजीत की मौत हो गई। इसके बाद रंजीत के शव को गाड़ी में डाला और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के सामने फेंक कर फरार हो गए। जांच के दौरान 19 जून की रात 2.30 बजे तक आरोपियों का लोकेशन राजनांदगांव आई। इसके बाद से सभी के मोबाइल बंद हैं।

सभी आरोपियों का है क्रिमिनल रिकार्ड
छावनी पुलिस ने सोना उर्फ जोश इब्राहिम, टिंकू उर्फ गणेश्वर भारती, टिंकू उर्फ निखिल व दो अन्य के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक रंजीत सिंह और आरोपी सोना उर्फ जोश इब्राहिम, टिंकू उर्फ गणेश्वर भारती, टिंकू उर्फ निखिल और भाजपा नेता का कई थानों में क्रिमिनल रिकार्ड है। इन दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी। कुछ दिन पहले भी भाजपा नेता ने रंजीत को जान से मारने की धमकी दी थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें