CG : सड़क पर मिली युवती की लाश, दुपट्‌टे से बंधे मिले पैर, दु... - CG Sandesh

CG : सड़क पर मिली युवती की लाश, दुपट्‌टे से बंधे मिले पैर, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बालोद। जिले में रविवार सुबह एक युवती का शव सड़क पर पड़ा मिला है। उसके पैर दुपट्‌टे से बंधे हुए थे। प्रथम दृष्टया युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि युवती की कहीं और हत्या की गई। युवती के चेहरे पर वार कर उसकी जान ली गई है। इसके बाद उसके शव को वहां लाकर फेंका गया। रायपुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नवागांव-रेहची मार्ग पर सुबह करीब 8 बजे के बाद युवती का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह जब वे उधर से निकले तो शव नहीं था। इसके बाद महिलाएं खेत जाने के लिए निकलीं तो सड़क पर शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवती की पहचान कसही कला निवासी भारती मंडावी (30) के रूप में हुई है। पहले युवती के किसी अन्य प्रदेश के होने की आशंका जताई जा रही थी।


चेहरे पर वार कर की गई हत्या

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और दुष्कर्म की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एडिशनल एसपी प्रज्ञा मंडावी ने बताया कि युवती के चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की गई है। युवती ने नाइटी पहन रखी थी। मामले की जांच की जा रही है। युवती की पहचान हुई है। इसको लेकर उसके परिजनों को बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी। वहीं आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

सुबह किसी से हुआ था युवती का विवाद  

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि एक व्यक्ति बाइक से युवती का शव लेकर आया और फेंक कर गया है। यह बात भी कही जा रही है कि युवती का किसी से सुबह विवाद हुआ था। इसके बाद उससे मारपीट की गई। फिलहाल इन बातों की पुष्टि नहीं है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुलाया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें