CG : टोनही के शक में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार  - CG Sandesh

CG : टोनही के शक में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। आरोपी को शक था कि ये महिला जादू टोना करती है। जिसके कारण आरोपी के घर में लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इसलिए उसने महिला को मारने का प्लान बना लिया। फिर मौका पाते ही उसे पहले अधमरा होने तक पीटा। इसके बाद चाकू मारकर बुजुर्ग की जान ले ली। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है।

गिधवाभंवर गांव में मानबाई साहू(75) घर पर अकेली ही रहती थी। गुरुवार को भी वह घर पर अकेली ही थी। इसी दौरान उसकी हत्या की गई थी। उस रात को करीब 12.30 बजे आस-पास के लोगों ने उसकी लाश घर पर ही खून से लथपथ हालत में देखी थी। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी
खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया गया था। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गांव का सोनसाय मंडावी(20) पहले कई बार महिला से विवाद कर चुका था। इस पर पुलिस को सोनसाय पर ही शक हुआ। पुलिस ने जब सोनसाय से पूछताछ की तब सोनसाय ने बताया कि हां मैने ही महिला को मार दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

बड़ी बहन इसके कारण पागल हुई
आरोपी सोनसाय ने बताया कि 20 साल पहले उसकी बड़ी बहन पागल हो गई थी। उस दौरान जब उसे बैगा के पास ले जाया गया तो बैगा ने बताया था कि मानबाई जादू टोना करती है। उसके जादू टोना करने के चलते तुम्हारी बहन पागल हो गई थी। उस समय से ही सोनसाय उससे नाराज था। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार मानबाई से झगड़ा किया था। मगर गांव के लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया था।

भाई की भी तबीयत बिगड़ गई
सोनसाय ने कहा कि 2 साल पहले फिर से मेरे बड़े भाई की तबीयत बिगड़ गई। मुझे शक था कि मानबाई के चलते ही ये सब हुआ है। इसके बाद फिर हमारा विवाद हुआ था। तब ही मैंंने तय कर लिया था कि इसे मार दूंगा। पूरा प्लान बनाकर मैं 16 जून की दोपहर को उसके घर गया था। उस दौरान वह अकेली थी। तब मैंने महिला को पहले पीटा। फिर मुर्गा काटने वाले चाकू से उस पर हमला किया था। मारकर उसे वहीं छोड़ गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें