जादू टोने के शक में बढ़ रहा अपराध ,मुर्गा काटने वाले हथियार ... - CG Sandesh

जादू टोने के शक में बढ़ रहा अपराध ,मुर्गा काटने वाले हथियार से हत्या और गड़ासा से बुजुर्ग महिला पर हमला

राजनांदगांव. प्रदेश में इन दिनों जादू टोने के शक में हत्या के कई मामले सामने आ रहे हैं. रविवार को भी कोरबा और राजनांदगांव जिले से ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है. दोनों मामले बीते 17 जून के हैं, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पहला मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र का है. जहां दो युवकों ने रात के अंधेरे में वृद्ध महिला पर गड़ासे से हमला करने की कोशिश की, जिसकी आवाज सुनकर महिला के बेटे और परिजन दौड़े चले आए. इससे हत्या की इरादे से कमरे में घुसे आरोपी भाग खड़े हुए. प्रार्थी द्वारा पुलिस को बताए अनुसार दोनों आरोपी उनके पड़ोसी हैं.

दरअसल, आरोपी के पिता कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे. इसके चलते आरोपी को अपने पड़ोस में रहने वाली वृद्ध महिला पर जादू-टोना करने का शक हुआ. इस पर उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर वृद्धा को मारने की योजना बनाई. लेकिन वह नाकाम रहा. मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.


दूसरा मामला राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र स्थित गिधवाभंवर का है. जहां गिधवाभंवर के रहने वाले 48 वर्षीय सोनसाय मंडावी ने 75 वर्षीय मानबाई साहू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. पहले उसने डंडे से मारकर महिला को बेहोश कर दिया. फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी.

दरअसल इन दोनों के बीच पहले भी इस बात को लेकर विवाद हो चुका था. करीब 20 वर्ष पहले आरोपी की बड़ी बहन पागल हो गई थी. जब परिवार ने झाड़फूंक करने वाले को दिखाया तो उसने मानबाई द्वारा जादू टोना करना बताया. 

जिस पर मानबाई से विवाद हुआ. लेकिन ग्रामीणों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया. फिर कुछ दिन बाद आरोपी के भाई की तबीयत खराब होने लगी थी. इस पर फिर से मानबाई से विवाद हुआ. अब इस बार आरोपी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें