महासमुंद : योगा-डे कार्यक्रम होगा पर्यटन स्थल सिरपुर में
कलेक्टर ने योग दिवस की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
योग प्राचीन भारतीय परम्परा का अमूल्य उपहार है। योग हमारे दिमाग और आत्मा को शांत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसके अलावा हमारे शरीर के इम्यूनिटी प्रक्रिया को सबल प्रदान करता है। योग रोग के रोकथाम के लिए भी जाना जाता है। मालूम हो कि आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 पूरे विश्व में मानवता के लिए योग थीम के साथ मनाया जा रहा है।
बता दें कि अब तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के थीम 2015 में सद्भाव और शांति के लिए योग, 2016 में युवाओं को कनेक्ट करेंगे, 2017 में स्वास्थ्य के लिए योग, 2018 में शांति के लिए योग थी। इसी प्रकार 2019 में पर्यावरण के लिए योग, 2020 में घर पर योग और परिवार के साथ योग और 2021 में योग फॉर वेलनेस थी। इस वर्ष 2022 की थीम मानवता के लिए योग है। जो दुनिया भर में एकता की भावना को बढ़ावा देगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें