सरायपाली : तालाब में डूबने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : तालाब में डूबने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम नवागढ़ में 16 वर्षीय नाबालिग की पानी में डूबने से मौत हो गयी.

मिली जानकारी के अनुसार, 21 जून की सुबह करीब 11:50 बजे नवागढ़ निवासी आशुतोष पटेल पिता प्यारेलाल उम्र 16 साल तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

घटना की सुचना नवागढ़ निवासी शौकीलाल पटेल ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें