महासमुंद : खेत में बिजली करंट की चपेट में आने से मौत - CG Sandesh

महासमुंद : खेत में बिजली करंट की चपेट में आने से मौत

20 जून की सुबह करीब 05:30 बजे महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेमचा में बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

पुलिस ने बताया की 20 जून की सुबह बेमचा निवासी पदुम लाल साहु पिता श्यामलाल उम्र 70 साल अपने खेत के बोर वेल से पानी सींच रहा था, उसे देखने गया था तभी वह एक किसान की खेत में बिजली करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें