CG : कुएं में गिरने से 15 वर्षीय बालिका की मौत - CG Sandesh

CG : कुएं में गिरने से 15 वर्षीय बालिका की मौत

सूरजपुर। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ 15 वर्षीय बालिका (15 year old girl) की कुएं में गिरने से पानी में डुबकर मौत हो गई है। पुलिस ने अपील की है कि कुआं में जगत (अहाता) जरूर बनावाए। ग्राम बतरा निवासी टहल राम राजवाड़े (thal ram rajwade) ने चौकी करंजी में सूचना दिया कि सुबह यह अपने पत्नी के साथ खेत गया था। 15 वर्षीय रीता घर पर थी। दोपहर 12 बजे जब दोनों घर वापस आए तो देखे कि रीता घर में नहीं थी।


लड़की का कपड़ा कुआं के पास था तब कुआं में गिरने के अंदेशा होने पर कुआं में झगर डालने पर रीता का शव पानी की सतह पर आया। मृतिका रीता राजवाड़े की मृत्यु कुआं के पानी में डुबने से होने की सूचना पर चौकी करंजी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।



पुलिस ने की अहाता बनवाने की अपील
बालिका जिस कुआं में गिरी है उस कुएं के चारों ओर अहाता (जगत) नहीं था। पुलिस ने अपील की है की सूरजपुर पुलिस ने कुआं में गिरने से होने वाले दुर्घटना से बचाव के लिए कुएं के चारों ओर जगत (अहाता) बनवाने की अपील किया है ताकि कुआं में गिरने से होने वाले जनहानि को रोका जा सके।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें