बसना : रसोडा राईस मिल के पास मोटर सायकल ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार ठोकर, घायल.
थाना बसना अंतर्गत रसोडा राईस मिल के पास मोटर सायकल ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार ठोकर, घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
तरूण कुमार बारीक ने पुलिस को बताया कि 21 जून 2022 को करीबन 11/30 बजे उसे मोबाईल से सूचना मिला उसका भाई हेमंत बारीक एक्सीडेंट हो गया है जिसे ईलाज हेतु अग्रवाल नर्सिंग होम में ले जा रहे हैं तब वह अग्रवाल नर्सिंग होम बसना पहुंचा उसका भाई हेमंत बारीक से पूछा तब उसने बताया कि जगदीशपुर स्कूल से अपने स्कूटी क्रमांक CG06 GP 5178 से घर वापस आ रहा था कि रसोडा राईस मिल के पास पहुंचा था कि बसना तरफ से मोटर सायकल क्रमांक CG06 B 4383 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसके साईड में लाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । जिससे बांये पैर के घुटने में, दोनों हाथ में, सिर में चोट लगा है घटना को वरूण बाघ एवं आने जाने वाले देखे हैं। जिसका ईलाज अग्रवाल नरसिंग होम में चल रहा है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।