पिथौरा : शादी के 2 माह बाद ही महिला ने लगा ली फांसी, ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप, पति सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाखागढ़ में एक महिला ने शादी के करीब 2 महीने बाद ही कमरे में पंखे पर साड़ी से फांसी लगा ली. महिला के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज एवं अन्य बातो से प्रताड़ित करने व गाली गलौज करने का आरोप लगाया. पुलिस ने महिला के पति, सास-ससुर सहित 5 लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है.
मृतिका के पति लाखन सिंह कोसरिया ने 4 जून को पिथौरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतिका रंजना बघेल के साथ 08 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद रंजना बघेल ने अपने पुराने दोस्त के साथ फोन से बात की थी. उस बात को लेकर लाखन द्वारा क्यों बात किये हो बोलने पर ऐसे हाल चाल जानने के लिए फोन की थी बोली. तब लाखन ने अपने सास-ससुर को बुलाया. वे रायपुर से आये और एक बार मांफ कर दो बोले. तब लाखन की पत्नि साथ रहने लगी.
पंखे पर साड़ी से लगाई फांसी
3 जून को रंजना लाखन को बोली – “मैं बदनाम हो गयी हूं, मेरे को घर पहुंचा दो.” और आज 4 जून को खाना खाने के लिए खाना निकाली और कमरे में लेकर गयी. कपड़ा बदल रही हूं बोली और दरवाजा को अंदर से बंद कर दी. कुछ देर तक नहीं खोलने पर दरवाजा को खटखटाये, नहीं खोली तो खिड़की तरफ से झांक कर देखने पर घर में लगे पंखे में साडी से फांसी लगा कर लटक रही थी. रंजना को फंदे से निकालकर CHC पिथौरा लेकर गये, जहाँ डॉक्टर ने रंजना को मृत घोषित कर दिया. प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग पंचनामा में लिया गया जांच के दौरान मृतिका नव विवाहिता होने से तहसीलदार पिथौरा द्वारा पंचनाम कार्यवाही किया गया.
ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप
मृतिका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मृतिका के पिता शत्रुघन प्रसाद बघेल, माता सावित्री बघेल, बहन सरिता चतुर्वेदानी, कीर्ति रामटेके, दीपिका सोनवानी का कथन लिया गया. उन्होंने अपने-अपने कथन में बताया कि मृतिका रंजना बघेल को शादि के कुछ दिन बाद से ही उसका पति लाखन कोसरिया, सास पुनिया बाई कोसरिया, ससुर आनंद कोसरिया, देवर जीवन कोसरिया, बडे ससुर बेदराम कोसरिया के द्वारा कार दहेज में नहीं लाये हो बोल कर गाली गलौज कर परेशान करना बताये. मृतिका रंजना बघेल के परिजनों के कथन से आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 304(B),34 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.