पिथौरा : पति ने मारपीट कर घर में लगायी आग, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
पलंग,
टीवी, कुलर, कपडा, राशन के सामान, गैस,
आवश्यक कागजात जल कर नष्ट
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मेमरा में
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पत्नी की बड़ी बहन के साथ अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट
की और घर में आग लगा दी. पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया
है.
उसने अपनी शिकायत में बताया है की वे 3 माह से अपने बच्चों के साथ ग्राम मेमरा में घर बनाकर रह रहे हैं. 23 जून को उसके पति रघुनाथ साहू व्यवसाय करने के लिये पत्नी और पत्नी की बडी बहन जमुना साहू को पैसा मांग रहा था. पैसा कहा से देंगे कहने पर पत्नी और पत्नी की बड़ी बहन को अश्लील गाली-गलौज कर डण्डा से मारपीट कर घर में आग लगा दिया.
मारपीट करने से जमुना के पैर और हाथ मे चोट लगा है. घर में आग लगाने से घर के अन्दर पलंग, गदा, टीवी, कुलर, कपडा, राशन के समान गैस, आवश्यक कागजात जल कर नष्ट हो गया. पुलिस ने रघुनाथ साहू के विरूद्ध 294-IPC, 323-IPC, 436-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.