CG CRIME : दिनदहाड़े धारदार हथियार से भाजपा नेता की हत्या, आर... - CG Sandesh

CG CRIME : दिनदहाड़े धारदार हथियार से भाजपा नेता की हत्या, आरोपी की तलाश जारी

सूरजपुर। जिले के चन्दोरा थाना क्षेत्र के सेमई गांव में कुछ लोगों ने मिलकर दिनदहाड़े धारदार हथियार से भाजपा नेता की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। वहीं अब पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की जो शुरुआती जांच में पूरा मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है।

दरअसल चन्दोरा थाना क्षेत्र के निवासी और प्रतापपुर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष हृदल राजवाड़े का सेमई गांव के विश्वकर्मा परिवार से जमीन विवाद था। जिसके निपटारे को लेकर मृतक गांव के सरपंच के पास गया हुआ था, इसी दौरान सरेआम कुछ लोगों ने धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। जिसकी वजह से मौके पर ही हृदल राजवाड़े की मौत हो गई। फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात पुलिस कह रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें