CG : खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, दो की मौत, 20 से ज्यादा घायल, सीएम बघेल ने जताया दुःख
कवर्धा। जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ यात्रियों से भरी बस 20 फ़ीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई। वहीँ 20 से अधिक यात्री घायल हुए है। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा गया है, वहीं 3 गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर किया जा रहा है। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के पोली घाट ( आगरपानी मोड) की है।
बताया जा रहा है कि यात्री बस उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से बिलासपुर आ रही थी। तभी तेज रफ़्तार बस खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम बघेल ने दुःख जताया है। सीएम ने हादसे में घायलों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल व्यक्तियों के त्वरित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें