राजस्व विभाग पर भड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा - राजस्व वि... - CG Sandesh

राजस्व विभाग पर भड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा - राजस्व विभाग की विसंगति को दूर कर किया जाएगा दुरुस्त

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के दौरान मिल रही राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों पर भड़के हुए हैं। जशपुर के कुनकुरी में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा, राजस्व विभाग से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। राजस्व विभाग को दुरुस्त किया जाएगा। जहां विसंगति है, उसे दूर करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ को पहले नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाता था। हमने इसे परिवर्तित करने की कोशिश की है। अब छत्तीसगढ़ की पहचान बदल रही है। हमने वन अधिकार पट्टा दिया है। मिलेट मिशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। लोगों की दिक्कतें दूर करने और बेहतर आवागमन के लिए सड़कें बनाई जा रही हैं। वन विभाग को फलदार पौधे लगाने के निर्देश हैं। वन्य प्राणियों के लिए भी पानी की सुविधा हो, इस दिशा में नरवा कार्यक्रम से लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा, रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहा है। बिजली बिल हाफ योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। जिले में उद्योगों की स्थापना से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उद्योग के लिए स्थानीय जनता को निर्णय लेना होगा। मुख्यमंत्री ने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की एक बैठक भी ली। इस दौरान योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा, किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें