CG : उफनते नाले में बहने से महिला समेत दो बच्चों की मौत, सभी... - CG Sandesh

CG : उफनते नाले में बहने से महिला समेत दो बच्चों की मौत, सभी के शव बरामद

जशपुर। जिले में तेज उफनते नाले (overflowing drains) में बहे महिला और उसके दो बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है। महला शनिवार को उफनते नाले में बह गई थी। इसके बाद रेस्क्यू टीम (rescue team) को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम ने बच्चे के शव को देर शाम में बरामद कर लिया था। वहीं महिला और उसका एक बच्चा लापता था। आज दोनों के शव को बरामद कर लिया गया। मृतिका का नाम सराईपानी निवासी सुमित्रा बाई (Sumitra Bai, resident of Saraipani) है।

जानकारी के अनुसार, घटना पंडरापाठ चौकी क्षेत्र (pandrapath outpost area) के भड़िया गांव की है। महिला अपने बच्चों के साथ भड़िया में लगे साप्ताहिक बाजार गई हुई थी। बाजार से लौटते वक़्त रास्ते में पहाड़ी नाले को पार करते समय दोनों बच्चो के साथ तेज बह रहे नाले में बह गई थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें