फिर से बढ़ा रहा है कोरोना, राज्य सरकार ने जारी किया निर्देश... पढ़े
रायपुर। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु हवाई अड्डों एवं अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के कोविड सैम्पल चेकिंग करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार राज्य के सभी हवाई अड्डो पर आने वाले यात्रियों के लिए कोविड सैम्पल चेकिंग किया जाए। इसी तरह अन्य राज्यों से अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट के माध्यम से आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य जांच टीम तैनात कर कोविड सैम्पल चेकिंग की जाए।
राज्य के समस्त संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को इस आशय का पत्र भेजकर अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें