माता-पिता के घर जाकर खाता था खाना ,पत्नी को आया गुस्सा फंदे ... - CG Sandesh

माता-पिता के घर जाकर खाता था खाना ,पत्नी को आया गुस्सा फंदे पर लटकी मिली लाश

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। शादीशुदा युवती का अपने पति के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया। बताया गया कि दोनों के बीच युवक के माता-पिता के घर में खाना-खाने को लेकर झगड़ा होता था। फिर झगड़ा हुआ तो युवती ने ये कदम उठा लिया है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पीवी 107 शक्ति नगर में रहने वाली पितिका सरकार(19) ने 5 साल पहले दीपक शंकर(28) से प्रेम विवाह किया था। दोनों का यह विवाह दीपक के घरवालों को पसंद नहीं था। जिसके कारण पितिका अपने पति के साथ दूसरे घर में रहती थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं।

बताया गया है कि कभी-कभी दीपक अपने माता-पिता के घर जाकर खाना खा लेता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। इस बीच रविवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दीपक दूसरे कमर में सोने चला गया था। घटना की जानकारी उसे तब लगी, जब उसका छोटा बच्चा रोने लगा था।

बच्चे की रोने की आवाज सुनकर जब दीपक पहुंचा तो उसने देखा कि पितिका ने फांसी लगा ली है। फंदे पर उसकी लाश लटकी हुई थी। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। पुलिस ने अब शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि इस केस में अलग-अलग एंगल से जांच जारी है।


अन्य सम्बंधित खबरें