CG : घर में अकेला पाकर 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, अपचारी बा... - CG Sandesh

CG : घर में अकेला पाकर 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, अपचारी बालक गिरफ्तार

कवर्धा। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत कापा गांव में 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची (7 year old girl) से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पारिवारिक सदस्य है. बच्ची उसी के घर खेलने गई हुई थी. घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर बच्ची से दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी उसके बाद आक्रोशित परिजन सिटी कोतवाली थाना पहुंचे. जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की तालाश में जुट गई. मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं जिले के एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि, मां अपने बेटी को लेकर सिटी कोतवाली थाना पहुंची. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि परिवार के ही सदस्य ने उनके बेटी से रेप की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल आरोपी के तलाश में पुलिस टीम को रवाना किया. जहां मुखबिर की सूचना पर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें