CG : चलती बाइक में फंसा महिला की साड़ी का पल्लू, डेढ़ साल के बच्चे की मौत
कोरबा। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ चलती बाइक में साड़ी का पल्लू फंस जाने से एक माँ अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ जमीन पर गिर गई, जिसके बाद घायल बच्चे को आनन-फानन में कोरबा के निजी अस्पताल (private hospital) लाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक दर्री में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद निर्मलकर दंपत्ति (Nirmalkar Couple) अपने घर लौट रही थी। ग्राम पांतोंरा पहुंचने पर हिमांशु की मां की साड़ी पिछले पहिये में जा फंसी। इससे वह बच्चे सहित चलती गाड़ी से गिर पड़ी। रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि परिजनों ने तुरंत बच्चे को कोरबा लाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक का नाम हिमांशु निर्मलकर (Himanshu Nirmalkar) बताया जा रहा है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें