तुमगांव : एनएच 53 रोड किनारे पहाड़ी के पास मिली युवक की लाश, ... - CG Sandesh

तुमगांव : एनएच 53 रोड किनारे पहाड़ी के पास मिली युवक की लाश, शराब पीने का आदि था युवक

29 जून को तुमगांव थाना क्षेत्र में एनएच 53 रोड किनारे छछान पहाड़ी के पास 29 वर्षीय युवक की लाश मिली. युवक की मौत 28-29 जून को हुई होगी.

पुलिस ने बताया की ग्राम बंजारी निवासी गिरीवर खड़ीया पिता जंगल सिंह उम्र 29 साल की लाश रोड किनारे छछान पहाड़ी के पास मिली. मृतक युवक शराब पीने का आदि था. वह बाहर जा रहा हूँ कहकर घर से निकला था. जिसके बाद वह मृत अवस्था में पड़ा मिला.

घटना की सुचना ग्राम बंजारी निवासी शैलेन्द्र खड़ीया ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें