CG : बिच्छू के काटने से स्कूली छात्रा की मौत - CG Sandesh

CG : बिच्छू के काटने से स्कूली छात्रा की मौत

बेमेतरा। जिले से दु:खद खबर सामने आ रही है, यहाँ बिच्छू के काटने से एक छात्रा की मौत हो गई है। बच्ची बेमेतरा के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी।

बताया जा रहा है कि बच्ची बुधवार के दिन स्कूल गई हुई थी। दोपहर में मध्यान्ह भोजन के दौरान जहरीले बिछु ने उसे काट लिया। इससे बच्ची दर्द से तड़प उठी। उसे आनन् फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ते देख रायपुर के लिए रेफेर किया गया। लेकिन रायपुर जाते समय रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। मामला दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम शासकीय प्राथमिक शाला बंधी का है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें