महासमुंद : अपर कलेक्टर ओ पी कोसारिया के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभिनी विदाई
कलेक्टर क्षीरसागर ने शॉल, श्रीफ़ल ,प्रतीक चिन्ह और उनके स्वत्वों का चेक प्रदान कर दी गई विदाई
अपर कलेक्टर ओ.पी. कोसारिया के अर्द्धवार्षिकीय आयु 30 जून 2022 को पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए है, उन्हें कलेक्टर कार्यालय परिवार सहित, जिले के समस्त अनुविभाग के राजस्व अधिकारी अन्य विभागों के जिलाधिकारी-कर्मचारियों की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर भावभिनी विदाई दी गई। श्री ओ.पी. कोसारिया की शासकीय सेवा में प्रथम नियुक्ति 19 दिसंबर 1988 को नायब तहसीलदार के रूप में मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला में हुई थी। वे अपने जीवन काल की लंबी अवधि लगभग 34 वर्ष तक शासकीय सेवा में रहकर ईमानदारी पूर्वक कार्याें का निर्वहन किए है। बता दे कि श्री कोसारिया 01 सिंतबर 1998 से 06 अक्टूबर 1998 तक महासमुंद जिले में भी नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ रहे है। उन्हें कई जिले में विभिन्न पदों और दायित्वो के रूप में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। महासमुन्द जिला कार्यालय में अपर कलेक्टर के तौर पर वे 13 नवम्बर 2021 से 30 जून 2022 तक अपने कार्यों का निर्वहन किए।
कोसरिया को विदाई समारोह में कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, एसडीएम नम्रता जैन, राकेश गोलछा, भागवत जयसवाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों ने शॉल, श्रीफल, स्वत्वों एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करते हुए भावभिनी विदाई दी गई।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें