news-details

सरायपाली : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया डॉक्टर्स डे

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में आज दिनांक 1 जुलाई 2022 को डॉक्टर बिधान चंद्र राय के जन्मदिन एवं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में डॉक्टर्स डे मनाया गया चिकित्सकों द्वारा भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर विधान चंद्र राय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर राय का जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना शहर में हुआ था वे देश के एक प्रसिद्ध चिकित्सक और शिक्षाविद थे जो अपने अर्जित आय का पूरा हिस्सा दान कर देते थे उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए आंदोलनों में भी हिस्सा लिया था डॉक्टर का पेशा एक मानवीय सेवा का पेशा है। कोविड-19 महामारी के दौरान हमने देखा है कि डॉक्टर अपने परिवार से दूर रहकर कई दिनों तक अस्पताल में कोराेना पीड़ित का इलाज किए हैं । 

बीएमओ डॉक्टर बी बी कोसरिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉक्टर्स डे के दिन डॉक्टरों को यह मौका मिलता है कि वह अपने अंतर्मन में झांके अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें और चिकित्सा को पैसा कमाने का पेशा ना बनाकर मानवीय सेवा का पेशा बनाएं तभी हमारा यह डॉक्टर डे मनाना सही होगा इस वर्ष 2022 के लिए नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम फैमिली डॉक्टर ऑन द फ्रंट लाइन निर्धारित की गई है। खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे ने कहा कि जब कोई व्यक्ति बीमारी से ग्रसित होकर आंखों में आंसू लेकर किसी हॉस्पिटल में पहुंचता है तब डॉक्टर ही उसे सहारा देता है जब कोई हादसा हो जाता है तब उम्मीद की किरणें डॉक्टर ही पैदा करता है इसलिए ही तो धरती पर डॉक्टर को भगवान का दर्जा प्राप्त है। इस कार्यक्रम में बीएमओ डॉ बी बी कोसरिया , डॉ योगेश बरिहा ,डॉक्टर यामिनी पटेल, डॉक्टर अमित भोई , डॉक्टर सुमन सतपथी, डॉक्टर गूंजा अग्रवाल, डाॅक्टर प्रिदबिनी, डॉक्टर जनक कुमार जेरी, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरें एवं अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें