सरायपाली : दो अलग-अलग जगहों पर मिली 2 व्यक्तियों की लाश - CG Sandesh

सरायपाली : दो अलग-अलग जगहों पर मिली 2 व्यक्तियों की लाश

सरायपाली थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर 1 जुलाई को 2 व्यक्तियों की लाश मिलने से आस-पास सनसनी फ़ैल गयी है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़, ग्राम अंन्तरला डोगरी के नीचे नहर किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला. मृतक नुराधन छत्तर पिता जाधव उम्र 55 साल ग्राम कसडोंल का निवासी था.

वहीं दुसरे व्यक्ति की लाश सुखापाली रोड के किनारे पड़ी मिली. अभी मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. मृतक का उम्र लगभग 50 वर्ष बताया जा रहा है. दोनों व्यक्तियों की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें